Skip to main content

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?

कोरोना वायरस (Coronavirus disease - COVID-19) के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 16,558 हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है. लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस को काबू में किया जा सकता है.



कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के तरीकेकोरोना वायरस का मुख्य लक्षण तेज बुखार है. बच्चों और वयस्कों में अगर 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (37.7  ..डिग्री सेल्सियस) या इससे ऊपर पहुंचता है तभी यह चिंता का विषय है. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 88 फीसदी को बुखार, 68 फीसदी को खांसी और कफ, 38 फीसदी को थकान, 18 फीसदी को सांस लेने में तकलीफ, 14 फीसदी को शरीर और सिर में दर्द, 11 फीसदी को ठंड लगना और 4 फीसदी में डायरिया के लक्षण दिखते हैं. रनिंग नोज यानी नाक बहना कोरोना वायरस का लक्षण नहीं माना जा रहा है.

आइए जानते हैं कि इस वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं.


क्या है कोरोना वायरस?
 कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है.
 क्या हैं इस बीमारी के लक्षण? 
इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं. संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है. कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है. खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारी है.
 क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
 स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.

कोरोना की पहचान के लिए इन लक्षणों पर गौर करें
  • तेज बुखार आनाः अगर किसी व्यक्ति को सुखी खांसी के साथ तेज बुखार है तो उसे एक बार जरूर जांच करानी चाहिए. यदि आपका तापमान 99.0 और 99.5 डिग्री फारेनहाइट है तो उसे बुखार नहीं मानेंगे. अगर तापमान 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (37.7 डिग्री सेल्सियस) या इससे ऊपर पहुंचता है तभी यह चिंता का विषय है.
  • फ्लू-कोल़्ड जैसे लक्षणः विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कभी-कभी बुखार, खांसी, सांस में दिक्कत के अलावा फ्लू और कोल्ड जैसे लक्षण भी हो सकते हैं. डायरिया और उल्टीः कोरोना से संक्रमित लोगों में डायरिया और उल्टी के भी लक्षण देखे गए है. करीब 30 प्रतिशत लोगों में इस तरह के लक्षण पाये गए हैं. सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमीः बहुत से मामलों में पाया गया है कि कोरोना से संक्रमित लोगों को सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आती है.

कोरोना वायरस से मृत्युदर
  1. 9 साल तक के बच्चों में- 0 प्रतिशत
  2. 10-39 वर्ष तक के लोगों में 0.2 प्रतिशत
  3. 40-49 वर्ष तक के लोगों में 0.4 प्रतिशत
  4. 50-59 वर्ष तक के लोगों में 1.3 प्रतिशत
  5. 60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 प्रतिशत
  6. 60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 प्रतिशत
  7. 70-79 वर्ष तक के लोगों में 8 प्रतिशत
  8. 80 से ज्यादा वर्ष के लोगों में 14.8 प्रतिशत

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए WHO के 7 स्टेप्स विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सात आसान स्टेप्स बताए हैं, जिनकी मदद से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है और खुद भी इसके इंफेक्शन से बचा जा सकता है.

भारत सरकार ने भी जारी की एडवाइज़री
भारत सरकार ने भी कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना देने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम तैयार किया गया है.

फोन नंबर 011-23978046 के माध्यम से कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ncov2019@gmail.com पर मेलकर के भी कोरोना वायरस के लक्षणों या किसी भी तरह की आशंकाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है.

विश्व में कोरोना संक्रमण (COVID-19) पर एक नजर
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोनावायरस से संक्रमित प्रति एक हज़ार व्यक्तियों में से नौ व्यक्तियों की मौत होने की आशंका है. अभी तक इस वायरस से बुजुर्गों की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है. कोरोना के लक्षण और उसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जानने से पहले आइए देखते हैं दुनिया भर में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति क्या है।

  1. कोरोना से दुनिया भर में अब तक 16,558 लोगों की मौत हो चुकी है.
  2. ईरान में अब तक कोरोना से 1812 और दक्षिण कोरिया में 120 लोगों की मौत हो चुकी है
  3. सिर्फ इटली में ही अब तक कोरोना से 6,077 लोगों की मौत हो गयी है.
  4. चीन में अब तक कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 81,171 हो गयी है.
  5. चीन में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या करीब 3277 हो गयी है.
  6. दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,81,649 के पार चली गयी है.


  7. home page

Comments

Popular posts from this blog

मेरा गांव दरमाहा आर्टिकल राइटिंग निखिल कुमार My village Darmaha article writing Nikhil Kumar

                                                         मेरा गांव दरमाहा दरमाहा नाम से ही स्पस्ट है दरबारियों का गांव , यहाँ दरबार शब्द से तात्पर्य है की यहाँ के सभी लोग दिल के बहुत अच्छे होते है चाहे उनके पास कुछ हो या न हो। यहाँ के लोग हमेसा वसुधेव कुटुंब की भावना रखते है। मेरे गांव दरमाहा के लोग हमेसा मित्र परायण होते है और यहाँ के सभी राजनीती में भी खूब इंट्रेस्ट लेते है।  मुझे यहाँ की सबसे अच्छी बात ये लगती है की यहाँ के लोगो के बिच एक तो आपसी मतभेद ज्यादा होता नहीं है और यदि होता भी है तो तो मुसीबत के वक्त सभी एक दूसरे के साथ होते है। चाहे आपदा से सम्बंधित हो या कोई और सभी समस्याओ में  एक दूसरे के साथ खरे  होते है।  दरमाहा गांव  की खूबसूरती तब नजर आती है जब वह पे कोई धार्मिक कार्य हो या किसी की लड़की की सदी हो इन सभी उत्सव में लोग एक दूसरे...

All posts on this page

Daily Activity PDF , FORM AND OTHER Sr. no. PDF  or Link Name click to open ya download Date of receipt source 1       2       3       4       5       6       7       8       9       10       11       12       13       ...

About to me

  दो बातों की गिनती करना छोड़ दे, खुद का दुःख और दूसरों का सुख, जिंदगी आसान हो जाएगी. मिली थी जिंदगी किसी के काम आने के लिए, पर वक़्त बीत रहा है, कागज़ के टुकड़े कमाने के लिए. ताश का जोकर और अपनों की ठोकर, अक्सर बाजी घुमा देते है.. जैसे जैसे उम्र गुज़रती हैं, एहसास होने लगता हैं, माँ बाप हर चीज़ के बारे में सही कहते थे.. HOME MENU